25 हजार के इनामी लुटेरे चंदन जोशी को सरैनी पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद, गैंगस्टर एक्ट में भी है वांछित।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली जनपद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना सरैनी पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे शातिर बदमाश चंदन जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चंदन जोशी 3 दिसंबर 2025 को थाना सरैनी क्षेत्र के भोजपुर में हुई लूट की घटना में वांछित था। घटना के संबंध में मदनपुर निवासी विजेंद्र बहादुर सिंह ने सूचना दी थी कि मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में थाना सरैनी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूर्व में इस गिरोह से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि चंदन जोशी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना सरैनी पुलिस ने रविवार को भोजपुर-उसरू मार्ग के निकट घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चंदन जोशी पुत्र संग्राम जोशी निवासी रेल बाजार, कानपुर नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक सीजशुदा मोटरसाइकिल तथा 2200 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चंदन जोशी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके विरुद्ध कानपुर नगर एवं उन्नाव जनपद के विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम, कॉपीराइट एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस सफल कार्रवाई में थाना सरैनी के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद यादव, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप शर्मा तथा आरक्षी अमन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही। सरैनी थाने के बाहर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश चंदन जोशी।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|