भूतपूर्व सैनिक की जमीन पर कब्जे का आरोप, बार-बार निर्माण रुकवाने से बढ़ी परेशानी।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उन्नाव :- जनपद उन्नाव के थाना सागवर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानीखेड़ा में एक भूतपूर्व सैनिक की भूमि को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। भूतपूर्व सैनिक शिव प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनकी वैध भूमि पर कब्जा करने की नीयत से लगातार शिकायतें कर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार गाटा संख्या 22 उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जबकि विपक्षी पक्ष अपनी गाटा संख्या 19 का हवाला देकर उनकी भूमि को भी अपना बताने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए बार-बार शिकायतें की जाती हैं, जिसके कारण उनके निर्माण कार्य को कई बार रुकवाया गया। शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि जब भी संबंधित अधिकारियों द्वारा राजस्व अभिलेखों की जांच की जाती है, वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है और निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद लगातार की जा रही शिकायतों से उन्हें आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूतपूर्व सैनिक ने दावा किया कि भूमि पर उनका स्वामित्व राजस्व अभिलेखों तथा सक्षम अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट है। उनका आरोप है कि सड़क से सटी होने और भूमि का मूल्य अधिक होने के कारण कुछ लोग उस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कथित दबंगों के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद विवाद उत्पन्न करने का प्रयास जारी है। देश की सेवा कर चुके शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, लेकिन लगातार हो रहे विवादों और दबाव के कारण उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर भरोसा जताते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर भ्रामक शिकायतों पर रोक लगाई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। भूतपूर्व सैनिक ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों की सतर्कता के कारण अब तक सत्य सामने आता रहा है और उनका वैध निर्माण कार्य आगे बढ़ सका है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले का स्थायी समाधान कर भूमि, निर्माण कार्य एवं परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • Related Posts

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, लखनऊ, उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश की चर्चित और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की आईएएस…

    Read more

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रिपोर्टर – शैलेश, उत्तर प्रदेश, रायबरेली :- सरैनी क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा