रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, राख से लदा टैंकर दुकान में घुसा, कई घायल

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार राख से लदा एक अनियंत्रित टैंकर सड़क किनारे स्थित चाय की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान पर करीब 5 से 6 लोग बैठकर चाय पी रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर तेज गति से आ रहा था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते टैंकर सीधे दुकान में जा घुसा। हादसे में कई लोग टैंकर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    नातेपुते पोलीस की बड़ी कामयाबी; 4.50 लाख की चोरी कुछ ही दिनों में सुलझाई

    रिपोर्टर – नजीर मुलानी, नातेपुते (सोलापूर), महाराष्ट्र :- नातेपुते पोलीस थाना क्षेत्र में हुई एक गंभीर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए नातेपुते पोलीस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी…

    Read more

    शहर की कई कॉलोनी में रोड लाइट न होने से नागरिक परेशान

    रिपोर्टर – सुखदेव गहलोत, शिवगंज, सिरोही, राजस्थान :- शहर में कई कॉलोनी के अंदर रोड लाइट न होने के कारण रात के समय नागरिकों के साथ आए दिन अनहोनी घटनाएं…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, राख से लदा टैंकर दुकान में घुसा, कई घायल

    रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, राख से लदा टैंकर दुकान में घुसा, कई घायल

    नातेपुते पोलीस की बड़ी कामयाबी; 4.50 लाख की चोरी कुछ ही दिनों में सुलझाई

    नातेपुते पोलीस की बड़ी कामयाबी; 4.50 लाख की चोरी कुछ ही दिनों में सुलझाई

    शहर की कई कॉलोनी में रोड लाइट न होने से नागरिक परेशान

    बकरी ईद से पहले बकरों की ढुलाई पर कार्रवाई से हड़कंप; किसानों और व्यापारियों में रोष, शाहरुख मुलाणी ने सरकार को दी चेतावनी!

    बकरी ईद से पहले बकरों की ढुलाई पर कार्रवाई से हड़कंप; किसानों और व्यापारियों में रोष, शाहरुख मुलाणी ने सरकार को दी चेतावनी!

    महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले : सावंतवाड़ी स्टेशन का नाम होगा ‘लोकमान्य मधु दंडवते रेल्वे टर्मिनस’, सरकारी तबादलों को मिली मोहलत।

    महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले : सावंतवाड़ी स्टेशन का नाम होगा ‘लोकमान्य मधु दंडवते रेल्वे टर्मिनस’, सरकारी तबादलों को मिली मोहलत।

    बुआ कहकर पैर छुए, बाइक पर बैठाया और लूट लिए सोने के बाले — रूरा पुलिस ने दो शातिर दबोचे