तिवसा तालुका काँग्रेस कमिटी की और से इंधन की किमतो में वृद्धी और महंगाई के खिलाफ तीव्र आंदोलन, मेलोडी चॉकलेट बाटकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया आंदोलन।

रिपोर्टर- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र :- तिवसा तालुका में शुक्रवार, 29 मई 2026 को केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलेंडर और रासायनिक खादों की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में तिवसा तालुका कांग्रेस कमिटी की ओर से तिवसा तहसील कार्यालय के सामने तीव्र आंदोलन किया गया। इस दौरान तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि “केंद्र सरकार ने एक महीने में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता का आर्थिक बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। इस बढ़ती महंगाई के कारण नागरिक बहुत परेशान हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों, बढ़े हुए मालभाड़े और साथ ही आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण आम परिवार संकट में आ गए हैं। इस समय बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम जनता के लिए जीवन जीना कठिन हो गया है। ईंधन की इन बढ़ती कीमतों की वजह से खेती की लागत भी काफी बढ़ गई है।”साथ ही रासायनिक खादों की बढ़ती कीमतों के कारण किसान आर्थिक संकट में घिर गया है। मांग की गई है कि तालुका के किसानों को बैरल में डीजल उपलब्ध कराया जाए।इस आंदोलन के दौरान तिवसा में गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े नागरिकों को प्रतीकात्मक रूप से मेलोडी चॉकलेट बांटी गई और केंद्र सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध किया गया। बढ़ती महंगाई से परेशान जनता और किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस समय पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत कम करने और रासायनिक खादों की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाने की मांग की गई।इस आंदोलन में तिवसा के सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और नागरिक भारी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर तालुका कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष नगरसेवक वैभव वानखड़े, बाजार समिति सभापती रवि राऊत, खरीदी बिक्री संघ अध्यक्ष सुरेश मेटकर, प्रफुल देशमुख, शहर अध्यक्ष सेतू देशमुख, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम काळमेघ , मोहनराव वानखडे, अतुल गवड, रामभाऊजी बोकडे , कार्याध्यक्ष सुनील बाखडे , नगरसेवक योगेश वानखडे, राजेंद्र वानखडे, प्रमोद विघने, दीपक पावडे , नगरसेवक किसन मुंदाणे, नगरसेवक अमर वानखडे, रितेश पांढव, नरेंद्र विघने , गजानन भोबे ,पांडुरंग खेडकर,खरेदी विक्री संघ संचालक प्रमोद वानखडे, राजेश देशमुख, जसबीर ठाकूर,सुरज धुमनखेडे ,प्रशांत प्रधान, सुनील उतखेडे,नगरसेवक नरेश लांडगे , दिलीप वानखडे, दिवाकर भूरंभूरे, अतुल खुळे , हरिदास भगत, सचिन वानखडे, प्रफुल गंधे, दिनेश वानखडे, वसंत जीरापुरे, सागर राऊत, सिद्धेश्वर जाधव, विनोद मसलदि ,आशिष बायस्कर, अमोल पन्नासे ,वैभव ठाकूर, अनिकेत बादसे ,अनिकेत तालन, उमेश राऊत, प्रणव गौरखेडे, संजय चौधरी, गौरव चौधरी, वैभव काकडे , सुनील सांभारे,अनंत शेंद्रे , आशिष ताथोडे ,शुभम बोके,सर्जा वाघमारे , तुषार लेवटे ,आकाश मकेश्वर,अनिकेत प्रधान, राज निकाळजे, आदेश वानखडे, आदर्श लांडगे ,किशोर गेडाम आदीपदाकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होते।

  • Related Posts

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    रिपोर्टर :- पवन झा आजाद, राज्य —–बिहार/ झारखंड :-तीन से अधिक वासडीह जमीन पर बने घरों को जबरन छोड़कर फेंकने का भी मामला। एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा…

    Read more

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- ​तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|