नातेपुते पोलीस की बड़ी कामयाबी; 4.50 लाख की चोरी कुछ ही दिनों में सुलझाई

रिपोर्टर – नजीर मुलानी, नातेपुते (सोलापूर), महाराष्ट्र :- नातेपुते पोलीस थाना क्षेत्र में हुई एक गंभीर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए नातेपुते पोलीस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। पोलीस ने मामले के आरोपी को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की सीमा से गिरफ्तार कर चोरी की गई रकम में से 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, दिनांक 05/05/2026 को फरियादी मंगेश मुकुंद दीक्षित ने मालोजीराजे बैंक, नातेपुते से 4 लाख 50 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से पंढरपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने “आपके पैसे नीचे गिर गए हैं” कहकर उनका ध्यान भटकाया और मोटरसाइकिल में रखी पैसों की थैली चोरी कर फरार हो गए। इस मामले में नातेपुते पोलीस थाने में अपराध क्रमांक 185/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए नातेपुते पोलीस ने तुरंत जांच शुरू की। सहायक पोलीस निरीक्षक विशाल वायकर के मार्गदर्शन में पुलिस नाईक राकेश लोहार एवं पुलिस कर्मचारी रणजीत मदने ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का सुराग निकाला। गोपनीय जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पोलीस ने आरोपी अशोक मॉरिस (उम्र 39 वर्ष, निवासी एमएमडीए, माटूर, चेन्नई, तमिलनाडु) को नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) क्षेत्र से हिरासत में लिया। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे BNSS के तहत नोटिस जारी की गई। पोलीस की गहन पूछताछ में आरोपी के पास से चोरी की रकम में से 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। इस कार्रवाई से नातेपुते क्षेत्र में सक्रिय अपराधी गिरोहों में हड़कंप मच गया है। यह पूरी कार्रवाई पोलीस अधीक्षक सोलापुर ग्रामीण श्री अतुल कुलकर्णी, अपर पोलीस अधीक्षक श्री विजय कबाडे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अकलूज श्री संतोष वालके के मार्गदर्शन में नातेपुते पोलीस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक विशाल वायकर, पोलीस उपनिरीक्षक सोनल मोरे, सहायक पुलिस फौजदार देविदास धोत्रे, पुलिस नाईक राकेश लोहार, पुलिस नाईक अमोल वाघमोडे, पुलिस कर्मचारी रणजीत मदने एवं असलम शेख की टीम ने अंजाम दी।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा