रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

रिपोर्टर – शैलेश,  रायबरेली :- रायबरेली पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि एक पीड़ित की शिकायत और साइबर सेल पोर्टल पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों से आधार, पैन और अन्य दस्तावेज लेकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इन्हीं ‘म्यूल’ खातों में देशभर में की गई साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी। बाद में उस रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर या ATM के जरिए निकाल लिया जाता था। एसपी ने बताया कि पहले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लकी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जबकि शिवांक पर मारपीट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,100 रुपये नकद, 10 एटीएम कार्ड, 7 फर्जी आधार कार्ड, 4 बैंक पासबुक, 10 मोबाइल फोन, 2 चेकबुक और कई संदिग्ध बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा ठगी की रकम की बरामदगी की जाएगी। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और संदिग्ध बैंक खातों के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा