पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने गंगा नदी में लगाई छलांग, पुलिस और नाविकों की सूझबूझ से बची जान।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली/सरेनी :- सरेनी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते गेगासो स्थित संकटा मंदिर के सामने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और नाविकों की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई। उपचार के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे ऐहार गांव निवासी 35 वर्षीय श्वेता पत्नी दिलीप कुमार ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय पूर्णिमा स्नान को देखते हुए घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को नदी में कूदते देख वहां मौजूद उप निरीक्षक प्रियंका केशरवानी, चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार, आरक्षी दुर्योधन और शिवांगी ने तत्काल सक्रियता दिखाई और स्थानीय नाविकों की मदद ली। नाविकों ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान महिला बेहोश हो गई थी। पुलिस ने तत्काल एक ऑटो की व्यवस्था कर महिला को गंगागंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। होश में आने के बाद महिला ने अपने परिजनों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए। चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया था। उन्होंने बताया कि समय रहते महिला को सुरक्षित बचा लिया गया और उपचार के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पूर्णिमा स्नान के दौरान घाट पर पुलिस की तैनाती और पुलिस-नाविकों की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम और नाविकों की सराहना करते हुए उनकी सतर्कता को महिला की जान बचाने का श्रेय दिया।

  • Related Posts

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- भारत को अन्नपूर्णा और कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन देश में बच्चों के पोषण की स्थिति अब भी बड़ी चुनौती बनी…

    Read more

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, लखनऊ, उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश की चर्चित और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की आईएएस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण हेतु पतंजलि कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण।

    सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण हेतु पतंजलि कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण।

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।