गोंदवले में अवैध देसी शराब बनाने का भंडाफोड़, 300 लीटर कच्चा माल नष्ट।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, दहिवडी (सातारा), महाराष्ट्र :- सातारा जिले के माण तालुका अंतर्गत गोंदवले बुद्रुक के कचरेवाडी क्षेत्र में दहिवडी पुलिस ने अवैध देसी शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 300 लीटर कच्चा रसायन (मुरवन) बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में एक आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोलीस के अनुसार, 30 मई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे गोंदवले बुद्रुक गांव के दहाबिगा शिवार क्षेत्र में पेड़ों की आड़ में रखे गए दो लोहे के बैरल मिले। इनमें अवैध रूप से देसी शराब तैयार करने के लिए करीब 300 लीटर खट्टे और तीव्र गंध वाले रसायन को सहेजकर रखा गया था। इस मामले में राजेंद्र जयसिंग शिरतोडे (45 वर्ष, निवासी गोंदवले बुद्रुक, तालुका माण) के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम की धारा 65 (क) और (फ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद रसायन की अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय दराडे के मार्गदर्शन में की गई। मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार आर. पी. खाडे कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- भारत को अन्नपूर्णा और कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन देश में बच्चों के पोषण की स्थिति अब भी बड़ी चुनौती बनी…

    Read more

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, लखनऊ, उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश की चर्चित और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की आईएएस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण हेतु पतंजलि कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण।

    सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण हेतु पतंजलि कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण।

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।