रिपोर्टर – गोपाल सुथार, सलूंबर :- डॉ. दिगम्बर सिंह शर्मा को हीरोज़ ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ शर्मा को हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था के संस्थापक श्री अभिषेक सोनी, मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र जी (पूर्व आईएएस सीएमओ, जयपुर), पवन जी, एवं हरिओम जी शर्मा को मेडल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा को उनके द्वारा आदिवासी आंचल में शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित किया गया । जिसमें पूरे भारत देश से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित 250 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। डॉ. शर्मा ने अधिवासी अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का काम किया है। डॉ. दिगम्बर शर्मा मूलतः भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। यहां उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवना, भिंडर (उदयपुर) में सेवारत हैं। इस सम्मान को प्राप्त कर उदयपुर (सलूंबर) क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. शर्मा ने सम्मान देने वाली संस्था हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड का आभार व्यक्त किया।






