बिजसेतु 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न।

रिपोर्टर – रूपेश कुमार, पुणे :- अग्रवाल समाज के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मजबूत नेटवर्किंग मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Agarwal Business Connect Pune द्वारा आयोजित “BizSetu 2026” का भव्य आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विभिन्न शहरों एवं राज्यों से आए प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया, अपने व्यवसायों के बारे में जानकारी साझा की तथा आपसी नेटवर्किंग के माध्यम से 450 से अधिक बिजनेस लीड्स आंतरिक रूप से जनरेट की गईं। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ऊर्जावान रहा। इसके अतिरिक्त “Be A Start-up Founder” नामक विशेष गेम एवं एक्टिविटी ने प्रतिभागियों के बीच टीम बॉन्डिंग, आपसी संवाद एवं सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत बनाया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राशि गुप्ता ने “Women Empowerment” विषय पर अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभव एवं छोटी-छोटी वास्तविक कहानियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अश्वनी सिंघल (Director – Vayudoot Road Carriers Pvt Ltd) ने स्टाफ मैनेजमेंट, टीम हैंडलिंग एवं ग्राहक संबंधों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए, जिसे उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा। इसके पश्चात आयोजित विशेष Panel Discussion में, ▪️ डॉ. तृप्ति अग्रवाल (Chairperson – Vishvakarma Group of Schools), ▪️ अश्वनी सिंघल (Vayudoot Road Carriers Pvt Ltd), ▪️ संदीप अग्रवाल (Citione Group) ने व्यवसाय को सीमाओं से परे ले जाकर विस्तार देने, नेटवर्किंग की शक्ति एवं समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन साझा किए। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के व्यवसायियों की जानकारी को एक मंच पर लाने हेतु विशेष “BizSetu Business Directory” का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मंचासीन गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को Akhil Bhartiya Agarwal Sangthana, ABN Nagpur, ABC Hyderabad, ABCD Raipur एवं AWF Mumbai का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलता में Agarwal Business Connect Pune की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने समर्पण, समय, मेहनत एवं टीमवर्क के माध्यम से इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं समाजहितकारी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा