रायबरेली में राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का असर, मेडिकल स्टोर रहे बंद।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का असर शुक्रवार को रायबरेली में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और अवैध ई-फार्मेसी के विरोध में जिलेभर के मेडिकल स्टोर, थोक दवा विक्रेता और दवा बाजार पूरी तरह बंद रहे। बंदी के चलते कई स्थानों पर दवा खरीदने पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। रायबरेली केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि बिना उचित जांच और नियमों के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से नकली दवाओं का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की सेहत खतरे में पड़ सकती है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सांसद Rahul Gandhi और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सरनीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने, अवैध ई-फार्मेसी पर रोक लगाने तथा नकली दवाओं के कारोबार पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। व्यापारियों ने एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के ऑनलाइन माध्यम से आसानी से दवाएं उपलब्ध होने से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं। रायबरेली केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो भविष्य में आंदोलन और तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में दवा व्यापारी और एसोसिएशन पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा