रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- महाराजगंज क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कथित तौर पर किसी जहरीले कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मदनखेड़ा गांव निवासी महेश की 6 वर्षीय पुत्री चाहत की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे सोमवार दोपहर करीब 2:10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महाराजगंज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची का परीक्षण किया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के आधार पर चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि बच्ची की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर महाराजगंज पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रिपोर्टर:- रणजीत सिंह, रायबरेली, उत्तर प्रदेश:- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर जानवरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब आधा दर्जन जानवरों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।