AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हजारों मतदाताओं को मिलेगी राहत वसई-विरार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए Special Intensive Revision (SIR)-2026 अभियान को लेकर AIMIM वसई-विरार जिला पालघर द्वारा उठाई गई मांग को बड़ी सफलता मिली है। पार्टी के जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में पालघर
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के बाद निर्वाचन प्रक्रिया में आम नागरिकों को राहत देते हुए SIR अभियान की समय-सीमा 10 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इस निर्णय से हजारों ऐसे मतदाताओं को राहत मिलेगी जो भारी बारिश, जलभराव, बिजली और इंटरनेट बाधित होने जैसी परिस्थितियों के कारण निर्धारित समय में अपना Enumeration Form जमा नहीं कर सके थे। अम्मार अब्दुल्लाह पटेल ने बताया कि 28 जून से वसई-विरार क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। अनेक परिवार अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए, कई स्थानों पर सड़क संपर्क टूट गया और सरकारी कार्य भी प्रभावित हुए। ऐसी स्थिति में SIR अभियान की समय-सीमा बढ़ाना जनहित में आवश्यक था। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया था कि अधिकांश Booth Level Officers (BLO) प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक हैं। उन्हें पहले विद्यालय की जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं और उसके बाद दोपहर में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करना पड़ता है। लगातार बारिश और सीमित समय के कारण अभियान को समय पर पूरा करना बेहद कठिन हो गया था। AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए तथा किसी भी मतदाता को प्राकृतिक आपदा के कारण इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन से जनहित में समय-सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था। प्रशासन द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए SIR-2026 अभियान की अवधि 10 दिनों के लिए बढ़ा दी गई, जिसे क्षेत्र की जनता और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर AIMIM वसई-विरार जिला पालघर के जिम्मेदार अम्मारअब्दुल्लाह पटेल ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं बल्कि वसई-विरार की पूरी जनता की जीत है। उन्होंने जिलाधिकारी तथा निर्वाचन प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का प्रयास सफल रहा। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि अब मिली अतिरिक्त 10 दिनों की अवधि का पूरा लाभ उठाएं, अपना SIR Enumeration Form समय पर भरें और आवश्यक दस्तावेज जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, नालासोपारा के अध्यक्ष हाफिज इलियास, AIMIM वसई-विरार जिला पालघर महिला अध्यक्ष रुबीना अम्मार पटेल तथा समाजसेवक इकबाल शेख भी उपस्थित रहे। क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि AIMIM द्वारा उठाई गई जनहित की मांग पर सरकार का सकारात्मक निर्णय यह साबित करता है कि जनता की वास्तविक समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाए तो उनका समाधान संभव है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा