कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।

रिपोर्टर :सुरेंद्र कुमार पंवार जोधपुर राजस्थान:- कैंसर पीड़ित बहनों का आत्मविश्वास बनाए रखने, उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने तथा मानसिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ. अनीता परिहार माली (जिला अध्यक्ष, सैनी महासभा) द्वारा ‘निरंतर हेयर डोनेशन अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्राप्त बालों से विग तैयार कर कैंसर पीड़ित बच्चियों एवं महिलाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसी अनूठी और मानवीय मुहिम के तहत आज जोधपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली श्रीमती अनीता चौधरी पत्नी श्री महेंद्र चौधरी, मूल निवासी झुंझुनू ने लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अपने बाल दान कर एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्लब अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ सचिव सुरेंद्र माथुर एवं लायन नरेंद्र सिंह राठौड़ ने अनीता चौधरी के इस मानवीय योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और मानवता का संदेश देते हैं तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर के पदाधिकारियों सहित रक्त वीर नरेंद्र सिंह राठौड़, उपस्थित रहे। डॉ. अनीता परिहार एवं अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे हेयर डोनेशन जैसे सेवा कार्यों में आगे आएं, ताकि कैंसर पीड़ित बहनों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट सके और वे आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।

  • Related Posts

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- महाराजगंज क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कथित तौर पर किसी जहरीले कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की…

    Read more

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हजारों मतदाताओं को मिलेगी राहत वसई-विरार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।

    कानपुर देहात में अमेजन पार्सल के जरिए लाखों की ठगी का खुलासा, दो शातिर ठग गिरफ्तार।

    कानपुर देहात में अमेजन पार्सल के जरिए लाखों की ठगी का खुलासा, दो शातिर ठग गिरफ्तार।

    नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

    रायबरेली में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या; दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या; दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार।