कानपुर देहात में अमेजन पार्सल के जरिए लाखों की ठगी का खुलासा, दो शातिर ठग गिरफ्तार।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, कानपुर :- भोगनीपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अमेजन पार्सल के माध्यम से लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये नकद, एक किआ कार, एक मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन फर्जी ऑर्डर बुक करते थे। पार्सल मिलने के बाद उसमें से असली सामान निकालकर उसकी जगह डमी सामान रख देते थे और फिर कंपनी से रिफंड प्राप्त कर लेते थे। इस तरह वे ई-कॉमर्स कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक अमेजन डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और उसी की मदद से पूरी वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने जून माह में ही करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। यह कार्रवाई कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा पांडे के निर्देशन में भोगनीपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और इस तरह की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- महाराजगंज क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कथित तौर पर किसी जहरीले कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की…

    Read more

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हजारों मतदाताओं को मिलेगी राहत वसई-विरार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।

    कानपुर देहात में अमेजन पार्सल के जरिए लाखों की ठगी का खुलासा, दो शातिर ठग गिरफ्तार।

    कानपुर देहात में अमेजन पार्सल के जरिए लाखों की ठगी का खुलासा, दो शातिर ठग गिरफ्तार।

    नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

    रायबरेली में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या; दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या; दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार।