रिपोर्टर – अमनदीप शर्मा, गुरदासपुर :- 19 जुलाई, नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरदासपुर के निर्देशों पर जिलेभर में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने सीता पत्नी हेमराज निवासी छोटा साहोवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करों और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- महाराजगंज क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कथित तौर पर किसी जहरीले कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की…
Read more





