रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री गिरोह का पर्दाफाश

रिपोर्टर : शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं समेत कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपहृत 9 माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली नगर में अपने 9 माह के बच्चे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता दिल्ली से अपने मायके जा रही थी। यात्रा के दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात एक महिला और पुरुष से हुई, जिन्होंने बातचीत के दौरान भरोसा जीत लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में लिया और रायबरेली रेलवे स्टेशन पर मौका पाकर बच्चे को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस दौरान एक कार भी सीज की है, जिसका इस्तेमाल बच्चों की खरीद-फरोख्त में किया जाता था। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह गिरोह अस्पतालों और आशा बहुओं के माध्यम से निसंतान दंपत्तियों की जानकारी जुटाता था। इसके बाद नवजात और छोटे बच्चों की चोरी कर उन्हें मोटी रकम लेकर बेचने का काम करता था। गिरोह कई राज्यों में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। इस सफलता के बाद रायबरेली पुलिस की कार्यवाही की सराहना की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनजान लोगों पर भरोसा न करें और बच्चों को किसी अपरिचित व्यक्ति के हाथ में न दें।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा