बुआ कहकर पैर छुए, बाइक पर बैठाया और लूट लिए सोने के बाले — रूरा पुलिस ने दो शातिर दबोचे

रिपोर्टर : रणजीत सिंह, कानपुर देहात :- रूरा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी और अपनापन दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के बाले लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले महिला को “बुआ” कहकर भरोसे में लिया, पैर छुए और फिर मदद के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान रास्ते में उनके कानों से सोने के बाले निकालकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार यह घटना 5 मई 2026 की है। शिवराजपुर निवासी उत्कर्ष शुक्ला उर्फ वैभव की बुजुर्ग दादी नहर पुल रूरा के पास मौजूद थीं, तभी दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए महिला का विश्वास जीत लिया। आरोपियों ने महिला को बाइक पर बीच में बैठाया और नहर कोठी की ओर ले जाने लगे। रास्ते में पीछे बैठे आरोपी ने बड़ी सफाई से महिला के कानों से सोने के बाले निकाल लिए और बीच रास्ते उन्हें उतारकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार को स्थानीय स्तर पर कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर 17 मई को रूरा थाने में नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। रूरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 मई को रूरा–झींझक नहर पटरी स्थित बालाजी मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के बाले बेचने से मिले ₹14,400 नकद, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की काली अपाचे बाइक, एक 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। साथ ही दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। बरामद बाइक को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। वहीं आरोपी सोनू के पास अवैध तमंचा मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना वाले दिन ही सोने के बाले अकबरपुर में एक फेरी लगाने वाले सुनार को बेच दिए थे और मिले पैसे खर्च कर दिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू (23 वर्ष) पुत्र अतर सिंह कंजड़ निवासी गांधीनगर, अकबरपुर तथा रितेश (20 वर्ष) पुत्र अच्छेलाल कंजड़ निवासी गांधीनगर, अकबरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोनू के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रितेश पर चोरी का एक मामला दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक राजाराम, हेड कांस्टेबल रामपाल, कांस्टेबल सुधीर कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल सचिन कुमार और नितिन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान लोगों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा