रायबरेली में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 13 डंपरों का चालान, ₹5.50 लाख जुर्माना वसूला गया

रिपोर्टर : शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के ऊंचाहार-गदागंज मार्ग और बछरावां-लालगंज रोड पर चलाए गए विशेष अभियान में 13 डंपरों का चालान किया गया। खनन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान बिना रॉयल्टी मोरंग और डस्ट ले जा रहे ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। जांच में कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹5.50 लाख का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी 13 डंपरों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक मौके से रास्ता बदलते नजर आए। खनन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे अवैध खनन पर लगाम लगेगी।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा