नशा मुक्ति जन जागृति शिविर जोधपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ।

पत्रकार रणजीत सिंह राजपुरोहित सोजत तहसील के शिवपुरा थाना परिसर अंतर्गत जोधपुर रेंज (संभाग) पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान विकास कुमार जी ने संभाग में नशा मुक्ति हेतु कठोरता के साथ अभियान चालू किया है । आईजी इस क्षेत्र में 18 साल पहले सोजत एडिशनल एस पी पद पर कार्य कर चुके हैं इस क्षेत्र का एवं पाली जिला का जायजा भी जानते हैं । इसलिए एक कदम पुलिस चले एक कदम जनता चले और समाधान के आयाम लोकहित में करना चाहते हैं अंधेरे में डूबती हुई जनता का उद्धार करना चाहते हैं , अफीम डोडा जैसे रिवाज को जड़ से उखाड़ फेंककर पुनरुत्थान करना चाहते हैं । आईजी ने कहा नशे के इस कारोबार में एक ठेकेदार पनपता है और सो घर उजड़ते हैं । पुराने जमाने में लोग किसी के घर उत्सव सम्मेलन विवाह शादी इत्यादि होने पर दूर-दूर से पैदल बैलगाड़ी ऊंट इत्यादि से आते थे और थकान होती थी तब थकान मिटाने हेतु इसे कुछ मात्रा में मनवार के रूप में दिया जाता था। इसी तरह युद्ध भूमि में जाने हेतु एवं तनाव को दूर करने हेतु सभी तनाव मिटाने हेतु मद्यपान भी किया जाता था धीरे-धीरे यह आम बात हो गई । वक्त के साथ सभी व्यवसाय कठिन हो गए सभी प्रकार का तनाव बढ़ने लगा और इन सभी मादक पदार्थों की डिमांड बढ़ती गई जिसमें अफीम डोडा तो इसी के साथ स्मैक एमडी और कई प्रकार के नशीले पदार्थों की खेप बढ़ती जा रही है जिसमें अत्यधिक युवा ग्रसित हो रहे हैं । इन सभी पदार्थों की लत लगाने वाले ठेकेदार धीरे-धीरे धनी बन जाते हैं अपना व्यवसाय स्थापित कर लेते हैं और इन पदार्थों का व्यसन करने वाले धीरे-धीरे कंगाल हो जाते है घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है और खेत खलियान जमीने तक बिक जाते हैं । एक अंदाज एक महीने में करीब 10000 समारोह राजस्थान में होते हैं और मासिक करीब 40 करोड़ स्वाहा हो जाता है तो वही वार्षिक का अनुपात देखें तो करीब 500 करोड़ के समीप सामान्य तौर पर धनराशि स्वाहा हो जाती है । इन कुरीतियों व्यवधानों से बचाव हेतु जनता को कई माध्यमों से आईजी सहित पुलिस विभाग जनता को जागरूक करने में लगा है । समाधान दोनों ही जागरूक होने पर होगा । पुलिस विभाग की सहायता करें और इस अभियान को आप और हम सभी मिलकर अंतिम निर्णय तक पहुंचावे । आई जी साहब का यह निर्णय महत्वाकांक्षी समझता हूं जनता के हितों की रक्षा हेतु है दोनों ही एक-एक कदम चलकर 11 का आंकड़ा बनाना चाहते हैं आप सभी भी इसमें सहयोग करें आप सभी से भी अपील हैं अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध करने में आप भी सहभागीदार बने समाज गांव एवं चहुमुखी हेतु राजस्थान को समृद्ध एवं मजबूती देने हेतु सहयोग जरूरी ।  मेरा राजस्थान नशा मुक्त हो । मेरा भारत नशा मुक्त हो ।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    रिपोर्टर – हरिदेव आर्य पुराडा, सुमेरपुर, पाली, राजस्थान :- रक्षाबंधन पूर्णिमा 28 तारीख से आर्य समाज सुमेरपुर में अविरल प्रतिदिन यज्ञ एवं भजन तथा वेद पाठ के द्वारा समाज के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा