राजस्थान के भीलवाड़ा से 5100 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे भाजपा नेता उदयलाल ने जन्मदिन पर कराया रामलला दर्शन।

रिपोर्टर संजय अग्रवाल रामनगरी अयोध्या में स्थित भक्तमाल आश्रम में शुक्रवार को राजस्थान के भीलवाड़ा से भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता उदयलाल भड़ाना का 48वां जन्मोत्सव भव्य धार्मिक आयोजनों के बीच श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस खास अवसर पर भीलवाड़ा सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 5100 से अधिक श्रद्धालु, विशेष “आस्था स्पेशल ट्रेन” द्वारा अयोध्या पहुंचे। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं सरयू घाट पर दर्शन कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तमाल आश्रम में सुबह से ही भजन-कीर्तन, यज्ञ, पूजन और प्रवचनों की श्रृंखला शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोजन, प्रसाद और आवास की विशेष व्यवस्थाएं की गईं थीं, जिससे सभी भक्तों को सेवा भाव का अनुभव हो सके। नेता उदयलाल भड़ाना ने अपने पुत्र सूरज भड़ाना के साथ कहा, “यह जन्मदिन सेवा और भक्ति के रूप में मनाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला के चरणों में रहकर अपने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के साथ इसे मनाना मेरा सौभाग्य है। भड़ाना ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर 400 वर्षों के बाद बना है, और इस शुभ अवसर पर पूरे देश में रामराज्य की भावना को सशक्त करने का संकल्प लिया गया है।कार्यक्रम में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा प्रदान की। मुख्य रूप से उपस्थित रहे रामदास महाराज (खड़ेश्वरी आश्रम, पायरा चौराहा),प्रशांत मेवाड़ा (जिलाअध्यक्ष),सूरजभड़ाना (मुंडला विधायक),भंवरलाल गुर्जर (जिला अध्यक्ष, राजस्थान गुर्जर महासभा, भदालीखेड़ा),भेरूलाल गुर्जर (बनेड़ा तहसील अध्यक्ष),मुकेश गुर्जर, निरंजन विजयवर्गीय, जोधराज गुर्जर, कन्यालाल गुर्जर, नरेश माली, ललित मेवड़ा, कैलाश गुर्जर, वासु खेड़ा बिहारी लाल गुर्जर, जीतेंद्र सिंह गुर्जर (मेजा) सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने अयोध्या को भक्ति, उत्साह और सेवा के भाव से सराबोर कर दिया।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    रिपोर्टर – हरिदेव आर्य पुराडा, सुमेरपुर, पाली, राजस्थान :- रक्षाबंधन पूर्णिमा 28 तारीख से आर्य समाज सुमेरपुर में अविरल प्रतिदिन यज्ञ एवं भजन तथा वेद पाठ के द्वारा समाज के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा