शिना पराशर बनीं मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025 दिल्ली में स्टेट फिनाले में मिला खिताब, अकांक्षा फर्स्ट रनरअप और नव्या रही सेकंड रनरअप

ग्लैमनैंड ग्रुप की ओर से आयोजित एक समारोह में शिना पराशर को मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025 का ताज पहनाया गया। यह राज्य स्तरीय फिनाले नई दिल्ली स्थित द ओपुलेंट होटल बाय फर्ट्स एंड पेटल्स में आयोजित किया गया, जहां शिना ने अपनी आत्मविश्वास, प्रतिभा और गरिमा के साथ राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब अपने नाम किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से चयनित प्रतिभागियों ने इस मुकाबले में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक, आत्म-परिचय और निर्णायक प्रश्नोत्तर राउंड के माध्यम से अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। शिना पराशर की प्रभावशाली प्रस्तुति ने जजों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया, और उन्हें इस प्रतिष्ठित खिताब का विजेता घोषित किया गया। ग्लैमनैंड ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर निखिल आनंद ने इस अवसर पर कहा कि अब हमारे पास मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के लिए सभी राज्य स्तरीय फाइनलिस्ट्स हैं। इनमें से एक भारत का प्रतिनिधित्व भविष्य में मिस यूनिवर्स मंच पर करेगा। मेरी शुभकामनाएं सभी प्रतिभागियों के साथ हैं। प्रतियोगिता में अकांक्षा चौधरी को फस्ट रनर-अप और नव्या शेखावत को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया, जिससे राजस्थान की प्रतिभाओं का और भी भव्य परिचय देखने को मिला। खिताब जीतने के बाद शिना ने कहा कि मुझे मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025 का ताज पहनाया जाना एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह सिर्फ मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति, रचनात्मकता और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। मैं इस मंच से औरों को प्रेरित करने की दिशा में काम करना चाहती हूं।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    रिपोर्टर – हरिदेव आर्य पुराडा, सुमेरपुर, पाली, राजस्थान :- रक्षाबंधन पूर्णिमा 28 तारीख से आर्य समाज सुमेरपुर में अविरल प्रतिदिन यज्ञ एवं भजन तथा वेद पाठ के द्वारा समाज के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा