दूरदर्शी विजन से महेंद्रगढ़ जिले में जल प्रबंधन के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्य, जीवनदायिनी मानी जाने वाली कृष्णावती और दोहान नदियों को नहर के पानी से पुनर्जीवित किया।

रिपोर्टर : मनीष कौशिक, नारनौल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी विजन के परिणाम स्वरूप महेंद्रगढ़ जिले में जल प्रबंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सिंचाई विभाग के प्रयासों से दशकों से क्षेत्र के किसानों के जीवन में खुशहाली का नया संचार किया है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयासों से असंभव को संभव कर दिखाया है। जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कृष्णावती और दोहान नदियों को नहर के पानी से पुनर्जीवित किया गया है। इस परियोजना के तहत आज 32 चिन्हित स्थानों के माध्यम से लगभग 500 क्यूसेक पानी इन नदियों में साल में 90 दिनों से अधिक समय तक 80 किलोमीटर की लंबाई में लगातार बहता है। इससे प्रतिवर्ष 31,200 एकड़ फुट भूजल का पुनर्भरण हो रहा है। मुख्यमंत्री के जल संचयन के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए प्रशासन ने पंचायत की अतिरिक्त भूमि का उपयोग कर 325 तालाबों को रिचार्जिंग केंद्रों में बदला है। इससे सालाना 66,228 एकड़ फुट पानी जमीन के भीतर वापस जा रहा है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बाढ़ के दौरान यमुना के अतिरिक्त पानी को सहेजने के लिए 25 पक्के जलाशयों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जो 8,300 एकड़ फुट पानी के भंडारण के साथ सिंचाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगा। इन संयुक्त प्रयासों का ही परिणाम है कि वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार जिले की 138 ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर में भारी सुधार दर्ज किय

  • Related Posts

    एक पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निरंतर निर्वहन करता है

    रिपोर्टर – राजेंदर अग्रवाल, हिसार, हरियाणा :- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा आयोजित प्रदेशस्तरीय ‘नौवां पत्रकार सम्मान समारोह’ झज्जर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा…

    Read more

    अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 का आयोजन, लड़कियों ने मारी बाजी

    रिपोर्टर- राजेंदर अग्गरवाल, हिसार, हरियाणा  :- हिसार 21 अगस्त : अणुव्रत समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के अंतर्गत इस वर्ष भी विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा