नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुणे से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से 3 लाख 98हजार 755 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को बेलवण मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हर्षवर्धन रामचंद्र ठोंबरे की माता के पर्स से सोने के गहने चोरी हो गए थे। इस संबंध में नातेपुते पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मंगल कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध महिला समारोह में घूमते हुए दिखाई दी। पुलिस जांच में सामने आया कि वह महिलाओं के पर्स पर नजर रखकर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। चोरी के बाद किसी को शक न हो, इसके लिए वह सामान्य रूप से समारोह में मौजूद रहती थी। तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नातेपुते पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच दल ने पुणे जाकर जयश्री विलास दगडे (उम्र 35 वर्ष, निवासी खुळेवाड़ी, पुणे; मूल निवासी शेलगांव, तहसील करमाला, जिला सोलापुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद चोरी गए सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए। इस मामले में दशरथ पवार (उम्र 40 वर्ष, निवासी खुळेवाड़ी, पुणे; मूल निवासी अंतरवली, तहसील भूम, जिला धाराशिव) की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई सोलापुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी तथा अपर पुलिस अधीक्षक विजय कबाडे के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस निरीक्षक विशाल वायकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। मामले की आगे की जांच पुलिस नायक (पोना/5162) राकेश लोहार कर रहे हैं। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। विवाह समारोहों को निशाना बनाने वाले चोरों के खिलाफ यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा