जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु की घटनाओं को लेकर सकल जैन श्री संघ एवं सकल जैन समाज, हुबली ने गहरी चिंता व्यक्त की है। दिनांक 03-06-2026 को श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, कंचगार गली से मिनी विधानसौध तक शांतिपूर्ण मौन रैली निकालकर तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्रालय को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन की प्रमुख मांगें :- 1. समर्पित पैदल यात्री कॉरिडोर : सभी राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर जैन मुनियों एवं पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर का निर्माण। 2. विशेष पुलिस गश्त : सुबह 4-8 बजे एवं शाम 5-8 बजे के दौरान राजमार्गों पर गश्त बढ़ाई जाए। 3. चेतावनी संकेतक : मुनि विहार क्षेत्रों में “संत धीरे चलें” जैसे साइन बोर्ड लगाए जाएं। 4. SIT जांच : हाल में हुई मुनि मृत्यु की घटनाओं की उच्चस्तरीय विशेष जांच दल से निष्पक्ष जांच हो। 5. फास्ट ट्रैक कोर्ट : दोषी वाहन चालकों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई। 6. RTO जागरूकता : ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण में जैन मुनियों की उपस्थिति के प्रति संवेदनशीलता का मॉड्यूल शामिल किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि जैन साधु-साध्वी अहिंसा, त्याग और तपस्या के सिद्धांतों का पालन करते हुए जीवनभर पैदल यात्रा करते हैं। यांत्रिक वाहन का उपयोग नहीं करते। बढ़ती यातायात गति के कारण वे लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जैन साधु संतों के राजमार्ग पर पैदल आवागमन की सुरक्षा पर जोर देते हुए सकल जैन समाज, हुबली की ओर से नगर में शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया और केंद्र एवं राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। नगर के श्री शांतिनाथ जैन मंदिर, कंचगार गली से प्रारंभ होकर दुर्गद बैल, ब्राडवे, कोप्पिकर रोड के मार्ग से मिनी विधानसौध तक पहुंचे जैन समाज के लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन पत्र सौंपा। पूज्य आचार्य चंद्रभूषण सूरीश्वरजी महाराज साहेब एवं आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में हुए प्रतिवाद जुलूस में श्री जैन मरुधर संघ हुबली के अध्यक्ष जयंतिलाल परमार, स्थानकवासी समाज हुबली के अध्यक्ष ऊकचंद बाफना, दिगंबर जैन समाज हुबली के अध्यक्ष राजेंद्र बीलगी, महेंद्र सिंघी, अमृत पोरवाल, विमल ताळिकोटी, ललित जैन, संतोष डूमावत, मनोज कोठारी, शैलेष जैन, निलेश जैन, विमल मांडोत, अमित जैन, तरुण जैन, मनोज जैन, विमल जैन, धर्मेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, सुभाष डंक सहित सभी पदाधिकारी एवं कोर कमेटी सदस्यों सहित हजारों श्रावक-श्राविकाएं रैली में शामिल हुए। सकल जैन समाज ने सरकार से ठोस एवं तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी