पंकज माहेश्वरी, भट्टू रेलवे स्टेशन पर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (14619/14620) का ठहराव सिरसा संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के अनेक गाँवों के यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दिल्ली सहित अन्य प्रमुख गंतव्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर सोमवार को दिल्ली जाने वाले तथा शनिवार को दिल्ली से लौटने वाले लोगों को इस ट्रेन के ठहराव से बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस ठहराव की माँग की जा रही है। सिरसा संसदीय क्षेत् की सांसद कुमारी शेलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर माँग की है कि यात्रियों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए भट्टू रेलवे स्टेशन पर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस का ठहराव शीघ्र स्वीकृत किया जाए, ताकि क्षेत्रीय संपर्क मजबूत हो और लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






