ठेके से 3 हजार रुपए व दो मोबाइल फोन छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 युवक मात्र 12 घंटों में काबू ।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए रहे “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान” के तहत कार्रवाई करते हुए सिरसा जिला ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गांव मैहना खेड़ा के एक शराब ठेके पर तैनात सैल्जमेन से 3 हजार रुपए व दो मोबाइल फोन छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने मात्र 12 घंटों में गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि ऐलनाबाद क्षेत्र में स्थित गांव मैहना खेड़ा में शराब ठेके पर कार्यरत सैल्जमेन राजेश कुमार पुत्र उम्मेद निवासी नकटाया,जिला बिहार हाल,गांव मेहना खेड़ा जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय गांव में बने शराब ठेके के बाहर लगी लोहे की जाली का गेट तोड़ कर पांच नौजवान युवक अंदर ठेके के अंदर घुसे और सैल्जमेन 3 हजार रुपए व दो मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए । ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान ऐलनाबाद थाना की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छीना-झपटी के गिरोह के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरुण पुत्र विनोद कुमार,अजय उर्फ हरिया पुत्र मदनलाल, करण पुत्र हरिश्चंद्र, मलकीत सिंह पुत्र राजकुमार, साहिल पुत्र दलबीर निवासियां गांव कुत्ताबढ़ रानियां के रुप में हुई है । थाना प्रभारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर छीना-झपटी की राशि व मोबाइल फोन बरामद कर लिए है । उन्होंने बताया की गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी नशा करने के आदि है,और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर छीना-झपटी व चोरी की वारदात को अंजाम देते है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा