रिपोर्टर : अनमोल पुरी, पठानकोट, पंजाब, खत्री युवा संगठन की ओर से अध्यक्ष अनमोल पुरी के नेतृत्व में सदस्यों ने दसवें पातशाह साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजर कौर जी की शहादत को समर्पित चल रहे शहीदी हफ़्ते के दौरान ओल्ड शाहपुर रोड स्थित खत्री सभा के प्रांगण के बाहर दूध-बिस्कुट का लंगर लगाकर लोगों को वितरित किया। जिसमें खत्री सभा के चेयरमैन राजेश पुरी, विजय पासी, आदेश स्याल, जनरल सेक्रेटरी चंदन महेंद्रू, मनप्रीत सिंह साहनी, चरणजीत सिंह वेदी, गुरदीप सिंह गुलाटी और हरप्रीत सिंह हैप्पी विशेष रूप से पहुचे। मौजूद मेहमानों ने कहा कि पूरी इंसानियत के लिए दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी, चारो साहिबजादो और माता गुजर कौर जी की बेमिसाल शहादत को याद करके, उनसे प्रेरणा लेकर पक्के इरादे के साथ धर्म का पालन करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादो की शहादत को समर्पित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर पंकज सरना, अजय चोपड़ा, पंकज तुली, विशाल अरोड़ा, शिवम हांडा, परविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।





