हजारों रुपए का 10 किलो 144 ग्राम चुरा पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़-तोड़ कार्रवाई कर रही है,जिला की दो विभिन्न टीमों ने दो व्यक्तियों को हजारों रुपए का 10 किलो 144 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इसी कड़ी के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रानियां क्षेत्र के वार्ड़ नंबर 8 में मौजूद थी । इस दौरान गली में से एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का बैग लिए हुए आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने व्यक्ति को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी हरजिंद्र सिंह उर्फ मिढ़ा पुत्र जीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां के बैग की तलाशी ली तो प्लास्टिक बैग से 4 किलो 40 ग्राम चूरा पोस्त के साथ बरामद हुआ । वहीं एक अन्य घटना में एबीवीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम ने गांव कुत्ताबढ क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों को चैक कर रही थी । इस दौरान सामने से एक स्कूटी आती दिखाई दी उक्त स्कूटी सवार व्यक्ति ने अपनी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो आरोपी श्रवण सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव कोटली को काबू कर स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें से 6 किलों 104 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ । गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरु की गई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा