सिरसा बस स्टैंड पर हुडदंगबाजी कर ड्यूटी में बाधा व सरकारी संपति का नुकसान पंहुचांने के मामले में आरोपी चंद घंटों में पुलिस गिरफ्त में

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, बस स्टैंड सिरसा में अल सुबह करीब 04.15 बजे एक नौजवान युवक ने बस स्टैंड सिरसा में राइडर नंबर 12 पर ड्यटी में तैनात एचजीएच के जवान के साथ बतमीजी से पेश आने व तेश में आकर सार्वजनिक जगह पर पुलिस कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर सरकारी ड्यूटी में बाधा पंहुचाकर सरकारी संपति को नुक्सान पंहुचाया था । पुलिस जवानों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया,लेकिन हुड़दग बाजी करने वाले युवक ने पुलिस कर्मचारियों की एक न सुनी और बस स्टैंड परिसर में ड्यूटी पर तैनात राइडर नंबर 12 पर डंडों से वार किया तथा बस स्टैंड परिसर में प्रबंधक अफसर के ऑफिस में लगे शीशे को भी तोड़ दिया और पुलिस कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर ड्यूटी में बाधा व सरकारी संपति को नुकसान पंहुचाया है । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया की मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत प्रभाव से सिविल लाइन पुलिस को मामला दर्ज कर आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार करन के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि राइडर नंबर 12 पर ड्यूटी में तैनात एचजीएच के जवान अमर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि पंकज पुत्र रमन निवासी शिव चौक सिरसा ने हमारे साथ गाली गलौच कर सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन कर सरकारी संपति को नुकसान पंहुचाया है,और जान से मारने की धमकी दी है । सिविल लाइन थाना में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी । थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्य करते हुए आरोपी पंकज पुत्र रमन निवासी शिव चौक सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत मे पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी