राज्य जी.एस.टी. विभाग की टीम ने महानगर के प्रसिद्ध सर्राफा बाज़ार स्थित एस.एस. चेन्स एंड ज्वेलर्स के कार्यस्थल पर दबिश दी।

रिपोर्टर दीपक राज  लुधियाना, राज्य जी.एस.टी. विभाग की टीम ने महानगर के प्रसिद्ध सर्राफा बाज़ार स्थित एस.एस. चेन्स एंड ज्वेलर्स के कार्यस्थल पर दबिश दी।  विभागीय अधिकारियों ने टैक्स चोरी के संदर्भ में जांच को अंजाम दिया है। जहां अधिकारियों को शक है कि उक्त सही ढंग से सेल के मुताबिक टैक्स नहीं भर रहा। कार्रवाई के दौरान लुधियाना डिस्ट्रिक्ट -4 की टीम स्टेट टैक्स ऑफिसर अश्वनी गोयल, दीपिका गर्ग व पुलिस मुलाजिम मौके पर शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में सेल – परचेज बुक्स, स्टॉक टेकिंग, अकाऊंट बुक्स के साथ-साथ एक सी.पी.यू. भी ज़ब्त किया है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है, कि ज़ब्त दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा, कि उक्त किस कदर टैक्स चोरी में लिप्त है। एस.एस. चेन्स एंड ज्वेलर्स पर दबिश के बाद पूरे सर्राफा बाजार के कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर लीं। कुछ दुकानदारों ने बताया कि अधिकारियों के भय से यह कदम उठाया गया, जबकि कई लोगों ने विभाग की लगातार हो रही कार्रवाई से परेशान होकर दुकानदारों ने रोष स्वरूप यह फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राज्य जी.एस.टी विभाग ने सर्राफा बाजार के राणा बैंगल्स पर कार्रवाई की थी।  लुधियाना के कंजेस्टेड इलाके जैसे सर्राफा बाजार, दाल बाजार, केसरगंज मंडी एवं चौड़ा बाजार में जब भी विभागीय अधिकारी कार्यवाही के लिए दबिश देते हैं, तो वहां के दुकानदार और एसोसिएशन के प्रधान इकट्ठा होकर अधिकारियों पर कार्रवाई रोकने या बंद करने का दबाव बनाने लगते हैं। इस बार भी दबिश के दौरान सर्राफा बाजार के प्रधान मौके पर उपस्थित थे और अधिकारियों के साथ बातचीत करते दिखे। वहीं तमाम अन्य दुकानदार और एसोसिएशन के सदस्य मौजूद होते हैं, लेकिन मीडिया को अंदर आने से रोका जाता है, जिससे सच का प्रकाशन बाधित होता है। इस स्थिति में विभागीय अधिकारी भी दुकानदारों का समर्थन करते दिखाई देते हैं। एक कारोबारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग ने त्योहारी सीजन की तैयारियां आरंभ कर दी है और अब आगे ऐसे ही दीपावली तक दबिश और इंस्पेक्शन होती रहेगी। उन्होंने बताया कि दबिश और निरीक्षण केवल अधिकारियों के लाभ के लिए हैं, न कि सरकार के खजाने के लिए। और कहा कि त्योहारी सीजन के आसपास होने वाली जितनी भी दबिश और कार्रवाई के बारे में आरटीआई (सूचना का अधिकार) के जरिए जानकारी ली जाए तो पता चलेगा कि इन प्रयासों से सरकार की वसूली बेहद कम या नगण्य है। कहना है कि अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे हैं और असली लक्ष्य सरकारी राजस्व वसूल नहीं होता।

  • Related Posts

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट :- आज ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान ने अपने साथी धीरज वर्मा के साथ सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में एक इमरजेंसी डिलीवरी केस के…

    Read more

    पुलिस स्टेशन गेट हकीमा, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    रिपोर्टर – दीपक राज, अमृतसर :- 15-07-2026 को पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में सेक्शन 103, 35 और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा