बिहार के मधुबनी जिले में महा गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा समर्थक कार्यकर्ता।

रिपोर्टर  पवन कुमार झा आजाद ‌ मधुबनी जिले में आज मंगलवार को महागठबंधन के दलों की वोटर अधिकार यात्रा में हजारों समर्थकों कार्यकर्ताओं को उमड़ता देखा गया। फुलपरास मुख्यालय से पहले भूतहा चौक,नरहिया बाजार सहित दर्जनों बिंदुओं पर उनके हजारों समर्थक व कार्यकर्ता गण भीषण गर्मी में भी पहले से अपने नेताओं का अभिवादन करने के लिए मौजूद थे। फुलपरास एन एच 57 में लोहिया चौक पर हजारों की तादाद में भीड़ की जुटान देखने को मिली। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस,राजद, वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) , भाकपा माले,माकपा सहित अन्य दल आदि शामिल हैं। फुलपरास में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहुंचकर ऐतिहासिक लोहिया चौक पर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके संग पप्पू यादव पूर्णिया निर्दलीय सांसद आदि शामिल हैं। मौके पर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी, संतोष साहनी, जिला महासचिव क्रांति कुमार उर्फ पप्पू यादव, जिला उपाध्यक्ष वीआईपी सरोज कुमार मंडल, संतोष मुखिया, प्रखंड अध्यक्ष मधेपुर, अर्जून मुखिया, राजेश्वर कामत, जिलाध्यक्ष राजद, मधुबनी वीर बहादुर राय, चुल्हाइ कामत, सुशील कामत (कांग्रेस) आद सक्रिय दिखे। जगह जगह कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    झारखंड में  शुक्रवार 29 को त्रयोदशी के अवसर पर शिवभक्तों की उमड़ी अपार भीड़ बाबा वैद्यनाथ दरबार का हाल, वीआईपी कतार में करीब चार घंटों के बाद श्रद्धालु दर्शन व पूजा अर्चना कर पाए,भारी मुसलाधार बारिश भी हो रही थी।

    रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- झारखंड में शुक्रवार,29 को देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ महादेव धाम पहुंचकर बड़ी खबर का जायजा लिया है। त्रयोदशी होने की वजह…

    Read more

    बिहार में घोघरडीहा थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर क्षेत्र की घटनाएं।

    रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार में नयी सरकार सम्राट चौधरी सीएम के नेतृत्व में तेजी से कड़े निर्णय और कार्रवाई की जा रही है। मगर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 हजार के इनामी लुटेरे चंदन जोशी को सरैनी पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद, गैंगस्टर एक्ट में भी है वांछित।

    25 हजार के इनामी लुटेरे चंदन जोशी को सरैनी पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद, गैंगस्टर एक्ट में भी है वांछित।

    लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन का कोच शौचालय के पास दो हिस्सों में अलग हुआ।

    लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन का कोच शौचालय के पास दो हिस्सों में अलग हुआ।

    कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूपी-112 हेल्पलाइन पर की थी धमकी भरी कॉल, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

    कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूपी-112 हेल्पलाइन पर की थी धमकी भरी कॉल, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

    घरेलू गैस के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी, कांग्रेस ने क्या कहा

    युवक की मौत के मामले में परिजनों का प्रदर्शन, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग।

    युवक की मौत के मामले में परिजनों का प्रदर्शन, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग।

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन