बिहार के घोघरडीहा थाने के मैनही गांव से अवैध हथियार के संग एक आरोपी धराया, पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर की कार्रवाई।

रिपोर्टर: पवन झा आजाद, मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाने अंतर्गत फुलपरास अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी अमित कुमार के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बीती रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मैनही गांव से शिवम कुमार कामत के घर से अवैध हथियार, जिसमें एक देशी कट्टा जिसकी बैरल की लंबाई से.मी. जबकि बट की लंबाई 9 से.मी. , बांडी की लंबाई 6 से.मी. है एवं 315 का दो जिंदा गोली जिसकी पैन्दीं पर ठोकर का निशान लगा हुआ मिला है। पैन्दीं एवं बीएम एम केएफ लिखा हुआ बरामद किया गया है। यह अवैध हथियार अपने घर में छुपाकर रखा हुआ था। जो कि औचक छापेमारी में शिवम कुमार कामत के घर से बरामद की गई। एसडीपीओ, फुलपरास/ मधुबनी जिला अमित कुमार ने घोघरडीहा थाना कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस आशय का खुलासा किया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आरोपी शिवम को रंगेहाथ घर से अवैध हथियार के संग गिरफ्तार कर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसडीपीओ ने कहा कि इस संदर्भ में स्थानीय थाने में कांड संख्या 145/ 2025 , दिनांक 10/ 9/025 को भादवि की धारा 25/ 1बी. ए—26आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शुभम कुमार, संतोष कुमार, मुनी पाल, चौकीदार रजनीश भारती, व अजय कुमार पासवान आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा