रिपोर्टर संजय पुरी ब्लड डोनर्स पठानकोट टीम की ओर से अध्यक्ष कृष्ण मोहन एवं हरीश कुमार गोरखा की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीमावर्ती एरिया के ब्लॉक नरोट जैमल सिंह के गांव कोलिंया,चिरौली सहित अन्य गांव में राहत सामग्री भेजी गई। युवा समाज सेवक हरीश कुमार गोरखा ने बताया कि इस कुदरती आपदा के दौरान जहां लोगों का भारी नुकसान हुआ है वही बाढ़ के कारण खेतों में लहराती फसल नष्ट हो गई है,और पशुधन को भी अपनी अपने साथ बहा कर ले गया हैं। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ब्लड डोनर्स पठानकोट टीम में अपने हाथ आगे बढ़ते हुए लोगों को आटा चावल दालें ब्रेड मेडिसिन चीनी सहित अन्य सामग्री बताकर उन्हें राहत प्रदान की है। इस मौके पर रकित महाजन,रवनीत गढ़,सतपाल सिंह,बॉबी,दीपक कुमार, पुनीत सिंह,रमनदीप,काली,संदीप कुमार,साहिल महाजन आदि उपस्थित थे।







