रिपोर्टर: सुखदेव गहलोत, शिवगंज शहर 2 दिन से तेज बारिश के कारण शहर में बाढ़ के हालात, पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा जवाई बांध ओवरफ्लो हो चुका है जवाई डैम के आठ फाटक खोले गए हैं जिसके चलते नीचे के गांव में पानी भर गया है लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है शिवगंज व सुमेरपुर के बीच नदी ज्यादा पानी आने के कारण नदी पर बना पुल टूट गया है जिसके कारण शिवगंज व सुमेरपुर का आवागमन बंद हो गया है मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में अति भारी की चेतावनी दी है।







