सरकारी अस्पताल में लापरवाही से गरीब मरीज इलाज से वंचित, मनसे ने उठाई आवाज़।

रिपोर्टर नजीर मुलाणी  भारतरत्न इंदिरा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और अनुपस्थिति के चलते गरीब व ज़रूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण समय पर इलाज न मिलने से मरीज बेहाल हैं। हास्पिटल में तैनात नर्सों ने कई बार इस समस्या की शिकायत की, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। डॉक्टरों की नियमित गैरहाज़िरी और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मोर्चा खोल दिया है। मनसे के एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल का दौरा कर हालात की समीक्षा की। वहां मौजूद मरीजों की हालत देखकर प्रतिनिधिमंडल ने चिंता जताई और चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होती है, तो स्वास्थ्य विभाग का घेराव किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। इस अवसर पर मनसे के उपजिलाध्यक्ष श्री . हेमंत सावंत, शहर संघटक श्री .शशी मेंडन, शहर सचिव श्री . हरेष सुतार, माथाड़ी कामगार उपाध्यक्ष श्री . चंद्रशेखर जाधव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री . रमाकांत माळी, सहचिटणीस, शारीरिक सेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बताया कि, “गरीब जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल अस्पताल की समस्या नहीं, बल्कि जनता के हक़ की लड़ाई है और अब यह ज़ुल्म के खिलाफ हमारी जंग है।”

  • Related Posts

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…

    Read more

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर ), महाराष्ट्र :- वसई – महाराष्ट्र में गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थों, अवैध शराब बिक्री और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा