रिपोर्टर नजीर मुलाणी दहिवडी पुलिस ने मौजे वावरहिरे गांव में एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी शरद नारायण पांढरे (उम्र 38 वर्ष) अपने आर्थिक लाभ के लिए बिना किसी वैध लाइसेंस के देशी शराब की चोरबाजारी कर रहा था। आठवण ढाबे के पास छिपाकर रखी गई सफेद थैली से 11 बोतलें (प्रत्येक 180 मिली.) देशी टँगो पंच ब्रांड की शराब बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत ₹770 है। एक बंद बोतल सैंपल के लिए जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र प्रोव्हिशन ॲक्ट की धारा 65(ई) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को BNSS की धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।
सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|
रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा…
Read more






