रिपोर्टर नजीर मुलाणी दहिवडी पुलिस ने अवैध देशी शराब तैयार करने के मामले में नवलेवाडी गांव में छापा मारते हुए ₹19,980 मूल्य की सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई 23 जुलाई 2025 को सुबह 8:10 बजे की गई। आरोपी की पहचान संपत गणपत मदने (उम्र 60 वर्ष, निवासी नवलेवाडी, ता. माण, जि. सातारा) के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने घर के पीछे मिट्टी व पत्थर की चूल्ही पर लोहे के ड्रम रखकर गांवठी देशी शराब तैयार कर रहा था। मौके पर पुलिस को 35 लीटर तैयार शराब, 470 लीटर केमिकल, सीलबंद कांच की बोतलें, ड्रम और कैन मिले। पुलिस ने घटनास्थल से कुल ₹19,980/- का माल जब्त किया है जिसमें शामिल हैं: 35 लीटर तैयार देशी शराब, 470 लीटर उग्र वास वाले रसायन
200 लीटर के दो ड्रम और 14 लीटर के पांच डिब्बे, सीलबंद नमूने की बोतलें इस मामले में पुलिस कॉन्स्टेबल निलेश महादेव कुदळे (पो.कॉ. ब.नं. 2669) ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 की धारा 65 (c), (d), (e) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन BNSS की धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस जारी की गई है। यह कार्रवाई माननीय सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय दराडे के मार्गदर्शन और जांच अधिकारी स.पो.फौ. हांगे की निगरानी में की गई। यह छापा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर एक सख्त संदेश देता है
एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…
Read more





