रिपोर्टर नजीर मुलाणी माण-खटाव विधानसभा क्षेत्र के विधायक, ग्रामविकास मंत्री तथा सोलापुर जिले के पालक मंत्री माननीय श्री जयकुमार गोरे भाऊ से खुटबाव गांव के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान खुटबाव गांव के कब्रिस्तान कंपाउंड के निर्माण कार्य तथा खुटबाव से निटवेवाडी घाट तक की सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य के संबंध में चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल द्वारा इन दोनों जरूरी मुद्दों को लेकर मंत्री महोदय के समक्ष मांग रखी गई, जिस पर मंत्री जयकुमार गोरे भाऊ ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र ही इन कार्यों को शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अकबर मुलाणी, शकील शेख, अतुल मस्के तथा नजीर मुलाणी शामिल थे। सभी ने मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही खुटबाव गांव को इन दोनों जरूरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।







