मेरा युवा भारत एवं प्रयास सोसाईटी की ओर से स्कूल ऑफ एमीनेंस लमिनी में लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे।

रिपोर्टर  संजय पुरी  मेरा युवा भारत युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला गुरदासपुर के जिला यूथ अफसर संदीप कौर जी के दिशानिर्देशानुसार प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सोसाइटी अध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर रॉकी मेहरा की ओर से एक जागरूकता कार्यकम का आयोजन स्कूल ऑफ एमीनेंस लमिनी पठानकोट में आयोजित किया गया । जिसमें विशेष रूप से जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अरुण शर्मा उपस्थित हुए, कार्यकम के दौरान स्कूल ग्राउंड में प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से फलदार, छायादार एवं मेडिकल प्लांट आरोपित किए गए, इस अवसर पर बच्चों की ओर से एक पेड़ मां के नाम एवं पेड़ लगाओ जीवन बचाओ के नारे लगाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अरुण शर्मा ने कहा कि पेड़ एक स्वास्थ्य घर की कुंजी है, इसलिए हर किसी को चाहिए कि बेहतर कल के लिए एक पेड़ जरूर लगाएं इसके इलावा पेड़ लगाना समय की जरूरत है, क्योंकि जिस कदर पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है उससे कहीं तेज़ी से बीमारियों की गिनती में भी वृद्धि हो रही है इसलिए सावन महीने में अधिक से अधिक पेड़ लगाए,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत एवं प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जो जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया गया है यह बेहद सराहनीय कदम है, इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर रॉकी मेहरा ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम दूसरों को पेड़ लगाने के लिए अधिक से अधिक प्रेरित कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि एक पेड़ कम से कम साथ लोगों को ऑक्सीजन को पूरा करता है इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेड़ हमारे लिए कितने जरूरी है ,इस अवसर पर हरसिमरनजीत सिंह, हरीश कुमार, सुभाष दत्त, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, संजीव कुमार,सुरेश कुमार, पवन स्वामी, संदीप कुमार,गुरतेज सिंह एवं सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट :- आज ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान ने अपने साथी धीरज वर्मा के साथ सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में एक इमरजेंसी डिलीवरी केस के…

    Read more

    पुलिस स्टेशन गेट हकीमा, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    रिपोर्टर – दीपक राज, अमृतसर :- 15-07-2026 को पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में सेक्शन 103, 35 और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा