रिपोर्टर संजय पुरी आर्मी कमांडर वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल एम.के कटियार, जी.ओ.सी-इन-सी अरट्रैक लेफ्टीनेंट जनरल दविंदर शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल आर पुष्कर, 21 सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर संजीव सहारन, कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क, ए.डी.सी हरदीप सिंह व शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित सेना के सैंकड़ों जवानों, अधिकारियों तथा शहर के हजारों गणमान्य लोगों ने शहीद को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शहीद के छोटे भाई मेजर शौर्य प्रताप सिंह मनकोटिया ने दी उनकी चिता को मुखाग्नि। शहीद के पिता रिटायर्ड कर्नल आर.पी.एस मनकोटिया, मां सुनीता मनकोटिया, पत्नी तारिणी, ससुर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी ने भी नम नम आंखों से लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह को सैल्यूट करते हुए दी अंतिम विदाई।







