अनुदानित यूरिया खाद महंगे दामों पर बेचने वाले विक्रेता पर मामला दर्ज।

रिपोर्टर नजीर मुलाणी म्हसवड पुलिस थाना अंतर्गत बप्पा कृषि सेवा केंद्र म्हसवड के खिलाफ सरकारी अनुदानित यूरिया खाद को तय दर से अधिक 300 रुपये प्रति बोरी में बेचने व अन्य खाद के जबरन लिंकिंग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व खाद नियंत्रण आदेश 1985 अंतर्गत गुन्हा (FIR) दाखिल किया गया है। दिनांक 18 जुलाई 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे सातारा जिला परिषद की जिला स्तरीय उडनदस्ता टीम द्वारा म्हसवड के बप्पा कृषि सेवा केंद्र पर छापा मारा गया। इस दौरान कृषि विकास अधिकारी गजानन ननावरे, जिला गुणवत्ता निरीक्षक संजय फरतडे, व तालुका कृषि अधिकारी दहिवडी – श्रीमती शीतल रामचंद्र घाडगे की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि दुकानदार मंगेश अशोक सावंत (निवासी म्हसवड) द्वारा यूरिया खाद प्रति बोरी 300 रुपये में शेतकऱों को बेची जा रही थी। इसके साथ ही अन्य खाद्य उत्पादों को जबरन लिंक कर विक्री की जा रही थी। आवश्यक कागजात और परवाने भी मौजूद नहीं थे। सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदानित यूरिया खाद को अधिक दर में व अन्य खादों के साथ जबरदस्ती बेचा जा रहा था। इस प्रकार शेतकऱों और सरकार दोनों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। इस बारे में कृषि अधिकारी श्रीमती शीतल घाडगे ने शिकायत दी है। म्हसवड पुलिस ने आरोपी मंगेश अशोक सावंत के खिलाफ अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3(2)(C), 3(3), 7 और खाद नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3), 5, 35(1)(a) व बीएनएस 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच पुलिस हवलदार एन. एन. पळे (म्हसवड पुलिस) कर रहे हैं।

  • Related Posts

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…

    Read more

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर ), महाराष्ट्र :- वसई – महाराष्ट्र में गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थों, अवैध शराब बिक्री और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा