तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, लखनऊ, उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश की चर्चित और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने का फैसला किया है। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दिव्या मित्तल वर्तमान में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया जिलों की जिलाधिकारी (DM) के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वह कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों और सख्त कार्यशैली को लेकर चर्चा में रही हैं दिव्या मित्तल की पहचान एक सक्रिय और तेजतर्रार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में रही है। जिलाधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के निस्तारण, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर कई स्तरों पर काम किया। दिव्या मित्तल की कहानी भी काफी प्रेरणादायक रही है। आईएएस बनने से पहले उन्होंने लंदन में नौकरी की थी। विदेश में करियर के अवसर होने के बावजूद उन्होंने भारत लौटकर सिविल सेवा को अपना करियर बनाया और वर्ष 2013 में आईएएस अधिकारी बनीं। करीब 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद अब उनके स्वैच्छिक इस्तीफे की खबर ने लोगों का ध्यान खींचा है। हालांकि, त्यागपत्र देने के पीछे उनके व्यक्तिगत कारण क्या हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है। दिव्या मित्तल के इस्तीफे की खबर के बाद उनके पुराने कार्यकाल को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार की ओर से उनके इस्तीफे को लेकर क्या आधिकारिक जानकारी सामने आती है और उनके आगे की योजना क्या होगी।

  • Related Posts

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- ​तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा…

    Read more

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- मातंग समाज संघर्ष क्रांति संगठन का नगर पंचायत को निवेदन ​​तिवसा तालुका में मातंग समाज के लिए सामाजिक कार्यों हेतु वाचनालय तथा समाज के छोटे-बड़े कार्यक्रम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव महोत्सव|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव महोत्सव|