रिपोर्टर संजय पुरी अखिल भारतीय महाशय महासभा ने दीनानगर में बैठक का आयोजन किया। यह बैठक महासभा के अध्यक्ष सूरज प्रकाश और उपाध्यक्ष दर्शन कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें गोवा विधानसभा के सदस्यों और पदाधिकारीयों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मीटिंग में महाशय बिरादरी को अपने रोजमर्रा के प्रशासनिक और राजनीतिक कार्यों में आ रही परेशानियों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई,रोजगार के अवसर और समाज में तेजी से फैल रहे नशे जैसी गंभीर समस्याओं पर भी चर्चा हुई। मीटिंग का एक मुख्य एजेंडा आगामी ब्लॉक समितियां और विधानसभा चुनाव में अपने हक वाली सीटों पर राजनीतिक पार्टियों से समन्वय स्थापित कर टिकट प्राप्त करने पर बातचीत करने का फैसला लेना भी था। बैठक में चमन लाल,प्रिंसिपल रणजीत सिंह,नेकराम,गुलजार चांद,कैप्टन धर्मपाल,महेंद्र पाल,सत्य प्रकाश,पवन कुमार आदि गण मान्य लोग शामिल रहे।








