संत श्री खेतेश्वर शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह सत्र-2026 का भव्य आयोजन हुआ!

पत्रकार :- रणजीत सिंह राजपुरोहित :- महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा-गोकुल नगर, संत श्री खेतेश्वर मंदिर परिसर में श्री राजपुरोहित समाज संस्था पुणे के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी “संत श्री खेतेश्वर शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह सत्र-2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षारत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, उनकी जिज्ञासा एवं मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात पंडाल में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने सामूहिक रूप से खड़े होकर वाद्ययंत्रों की मधुर धुन के साथ राष्ट्रगान गाया। समारोह में शैक्षणिक कार्यक्रम के लाभार्थी बाबूसिंह जी, मादा तथा समाज के वरिष्ठजनों के हाथों विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रगति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं के साथ-साथ उच्च डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर भीखसिंह जी राजपुरोहित, चाड़वास, सेवानिवृत्त आयकर विभाग अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा के महत्व तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता राजेश जी ने विधि शिक्षा अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष आयोजन करने की पहल की तथा इसकी आवश्यकता से समाज को अवगत कराया। उन्होंने अपने विचार मायड़ भाषा में प्रस्तुत कर मातृभाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव का संदेश दिया, जिसे उपस्थित समाजबंधुओं ने सराहा। वहीं डॉ. राजेन्द्र जी, डॉ. बिन्दु जी एवं प्रोफेसर दुर्गासिंह जी, बाड़मेर ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए तथा बच्चों की शिक्षा के लिए समाज को मिलकर निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर श्री राजपुरोहित समाज संस्था, पुणे के उपाध्यक्ष दौलतसिंहजी खाराबेरा भी मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने समारोह में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं समाज के शैक्षणिक विकास के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समारोह में आहोर (जालौर) के भाजपा विधायक छगनसिंह जी राजपुरोहित भी विशेष अतिथि के रूप में निमन्त्रित रहे। विधायक महोदय ने श्री राजपुरोहित समाज संस्था, पुणे द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की प्रशंसा की तथा समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से सहयोग प्राप्त करने तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने की भावना व्यक्त करते हुए संस्था एवं समाज बंधुओं के प्रति आभार प्रकट किया और समाज को सदैव संगठित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री राजपुरोहित समाज संस्था पुणे द्वारा विधायक श्री छगनसिंहजी राजपुरोहित का गुलदस्ता भेंट कर, महाराष्ट्र की पारम्परिक पगड़ी पहनाकर, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का स्मृति-चिह्न प्रदान कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज सेवा एवं मानवहित के उद्देश्य से संस्था द्वारा इसी अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में समाज के रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 35 यूनिट रक्तदान किया। समारोह में समाज के बुजुर्गों, पुरुषों, युवाओं, बच्चों, छात्र-छात्राओं एवं नारी शक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने श्रद्धापूर्वक लाभ लिया। इस प्रकार शिक्षा, समाजसेवा, रक्तदान एवं सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ संत श्री खेतेश्वर शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह सत्र-2026 हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह ने समाज के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ-साथ “शिक्षा, सेवा और एकजुटता” का महत्वपूर्ण संदेश दिया। श्री राजपुरोहित समाज संस्था पुणे महाराष्ट्र ।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|