अमावस्या पर भोजन प्रसादी का किया गया वितरण।

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- 12 अगस्त, पूज्य झूलेलाल मंदिर विकास समिति, सोजती गेट जोधपुर एवं बाबा नारूमल मंडली के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह की अमावस्या एवं पूर्णिमा पर भोजन प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है समिति के अध्यक्ष भगवान मुरझानी ने बताया आज बुधवार को अमावस्या के दिन प्रातः 7.00 बजे से समाज सेवा एवं मानव कल्याण की भावना को देखते हुए इस पावन अवसर पर जोधपुर के रेलवे स्टेशन के बाहर आम भंडारे के रूप में सात्विक भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों, श्रद्धालुओं एवं आमजन तक प्रेम, सेवा और सद्भाव का संदेश पहुंचाना है। बाबा नारुमल मंडली के प्रमुख बाबा जयरामदास ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाज बंधुओं से इस पुण्य कार्य में सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा और परोपकार ही भगवान झूलेलाल जी की सच्ची आराधना है। रामचंद चाँदवानी ने बताया सोजती गेट स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल चालिया महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चालिया महोत्सव के चौथे दिन आज शाम को मंदिर प्रांगण में पूज्य बहिराणा साहब का आयोजन होगा। नारायण खटवाणी व ललित खटवाणी ने बताया 23 अगस्त, रविवार को निःशुल्क सिंधी सामूहिक जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम रखा गया है जिसका रजिस्ट्रेशन पूज्य झूलेलाल मंदिर सोजती गेट पर किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|