वाहनों पर “PRESS” लिखकर हो रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग मारवाड़ प्रेस क्लब ने पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कमिश्नर ने दिलाया फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का विश्वास।

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- मारवाड़ प्रेस क्लब, जोधपुर ने शहर में वाहनों पर “PRESS” लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग एवं फर्जी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को ज्ञापन सौंपकर विशेष अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने विश्वास दिलाया कि इस संबंध में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई फर्जी पत्रकारों के खिलाफ की जाएगी, कोई भी गैर पत्रकार अपने वाहन पर प्रेस लिखकर पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई का विश्वास दिलाया है। मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया को सौंपे गए ज्ञापन में शहर में वाहनों पर “PRESS” लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग तथा फर्जी पत्रकारों की बढ़ती गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में विशेष रूप से फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा गया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में ऐसे लोग, जिनका पत्रकारिता से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, अपने वाहनों पर “PRESS” लिखकर पुलिस जांच से बचने, अवैध गतिविधियों को अंजाम देने तथा आमजन पर अनुचित प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि वास्तविक एवं निष्पक्ष पत्रकारों की प्रतिष्ठा तथा पत्रकारिता की विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार, इम्तियाज अहमद,ललित सिंह बडगूजर,सुनील दत्त, विक्रम दत्त, राजकुमार शर्मा शेलू,हरिकिशन शर्मा,दिलीप पुरोहित, मोहित हेड़ा,डॉक्टर सुरेश खटनवालिया, नरेंद्र कुमार ओझा,कृष्णा गौड़,जितेंद्र परिहार, संबितेश्वर पुरोहित, जितेंद्र दवे, माधव सिंह मेहरू, मनोज शर्मा,राजेश पुरोहित प्रदीप बोहरा और निश्चल सोलंकी शामिल रहे। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में बड़ी संख्या में ऐसे लोग, जिनका पत्रकारिता से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, अपने वाहनों पर “PRESS” लिखकर पुलिस जांच से बचने, अवैध गतिविधियों को अंजाम देने तथा आमजन पर अनुचित प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि वास्तविक एवं निष्पक्ष पत्रकारों की प्रतिष्ठा और पत्रकारिता की विश्वसनीयता भी प्रभावित हो रही है।
मारवाड़ प्रेस क्लब ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भारतीय प्रेस परिषद भी इस विषय पर पूर्व में चिंता जता चुकी है तथा राज्य सरकारों को आवश्यक नियम बनाने के सुझाव दिए थे, लेकिन आज तक प्रभावी व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। इसके चलते फर्जी प्रेस कार्ड, गैर-अधिस्वीकृत व्यक्तियों द्वारा “PRESS” का उपयोग तथा विभिन्न संगठनों के नाम पर जारी कार्डों का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है। क्लब ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर विशेष अभियान चलाकर “PRESS” लिखे वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों का सत्यापन कराया जाए। जिन लोगों के पास वैध अधिस्वीकृति अथवा वास्तविक पत्रकारिता से संबंधित प्रमाण उपलब्ध नहीं हों, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों से “PRESS” हटवाया जाए। साथ ही फर्जी पत्रकार बनकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के नेतृत्व में जोधपुर पुलिस इस गंभीर विषय पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पत्रकारिता की गरिमा, कानून-व्यवस्था और आमजन के विश्वास की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल करेगी।

  • Related Posts

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा के उपरांत उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।