रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया, जबकि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए। यह हादसा सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौराहे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है






