शामली में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, शामली, उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के शामली से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक पर नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग करनाल (हरियाणा) का रहने वाला है और हरिद्वार से लौट रहा था। रास्ते में खाना खाने के बाद उसके पैसे खत्म हो गए। इसी दौरान उसने एक व्यक्ति से 200 रुपये की मदद मांगी। आरोप है कि पवन कुमार नाम के व्यक्ति ने मदद के बहाने नाबालिग को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों की ओर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की। बच्चे के द्वारा शोर मचाने पर पास में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा पलटने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की। 

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- लालगंज स्थित आधुनिक डिब्बा कारखाना (एमसीएफ) के निकट ई-रिक्शा पलटने से एक अज्ञात बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक…

    Read more

    पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, बेटी ने एसपी से लगाई आरोपी पिता की गिरफ्तारी की गुहार।

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कैलौली गांव में पत्नी की कथित हत्या के मामले में मृतका की बेटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी पिता की जल्द…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय दे जवाब : डॉ इंदु बंसल जैन

    पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय दे जवाब : डॉ इंदु बंसल जैन

    शामली में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

    शामली में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

    ई-रिक्शा पलटने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की। 

    ई-रिक्शा पलटने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की। 

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल और ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं कर पाई नाबालिक ने पी लिया जहर !

    सोशल मीडिया पर फोटो वायरल और ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं कर पाई नाबालिक ने पी लिया जहर !

    दि. 29/07/2026 ” गुरु पूर्णिमा ” श्रद्धा और सम्मान से मनाया गया।