फर्जी होमगार्ड बनकर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारियों ने डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली जिले के महारानीगंज बाजार में खुद को होमगार्ड बताकर व्यापारियों से कथित रूप से अवैध वसूली और उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, महारानीगंज (लालगंज) के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि खीरों थाना क्षेत्र के बीजेमऊ गांव निवासी देवी चरण तिवारी स्वयं को होमगार्ड का जवान बताकर वर्दी में बाजार आता है तथा व्यापारियों पर दबाव बनाकर मुफ्त में सामान ले जाता है। आरोप है कि जब व्यापारी सामान का भुगतान मांगते हैं तो उन्हें धमकाया जाता है और मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान किया जाता है। व्यापारियों का कहना है कि विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति पुलिस विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा आईजीआरएस पोर्टल पर दुकानदारों के खिलाफ कथित रूप से झूठी शिकायतें दर्ज कराता है। इससे व्यापारियों को बार-बार विभागीय जांच और अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, व्यापारियों के एकजुट विरोध के बाद उक्त व्यक्ति ने बाजार आना कम कर दिया, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से शिकायतें दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। उनका आरोप है कि कई बार जांच के दौरान शिकायतकर्ता स्वयं भी मौके पर उपस्थित नहीं होता। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि बिना ठोस साक्ष्य और निष्पक्ष जांच के किसी व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई न की जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    दि. 29/07/2026 ” गुरु पूर्णिमा ” श्रद्धा और सम्मान से मनाया गया।

    रिपोर्टर – खुशी उपाध्याय :- पिंपलगाव 29 जुलाई लीडर्स कॉन्वेंट पिंपलगांव. मे गुरु पूर्णिमा उत्साह में मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई विद्यालय की प्रधानाचार्या नालू…

    Read more

    पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, बेटी ने एसपी से लगाई आरोपी पिता की गिरफ्तारी की गुहार।

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कैलौली गांव में पत्नी की कथित हत्या के मामले में मृतका की बेटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी पिता की जल्द…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दि. 29/07/2026 ” गुरु पूर्णिमा ” श्रद्धा और सम्मान से मनाया गया।

    दि. 29/07/2026 ” गुरु पूर्णिमा ” श्रद्धा और सम्मान से मनाया गया।

    पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, बेटी ने एसपी से लगाई आरोपी पिता की गिरफ्तारी की गुहार।

    पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, बेटी ने एसपी से लगाई आरोपी पिता की गिरफ्तारी की गुहार।

    फर्जी होमगार्ड बनकर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारियों ने डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार।

    फर्जी होमगार्ड बनकर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारियों ने डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार।

    पुलिस स्टेशन गेट हकीमा, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस स्टेशन गेट हकीमा, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    बिहार के फुलपरास अनुमंडल अंतर्गत बेलदारी गांव, वार्ड 5 में जबरन जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर ज़ख्मी किया,अंधरामठ थाने में प्राथमिकी दर्ज, शुरू हुई कार्रवाई।

    बिहार के फुलपरास अनुमंडल अंतर्गत बेलदारी गांव, वार्ड 5 में जबरन जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर ज़ख्मी किया,अंधरामठ थाने में प्राथमिकी दर्ज, शुरू हुई कार्रवाई।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भव्य हवन-पूजन, योग गुरु सुजाता शर्मा का किया गया सम्मान|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भव्य हवन-पूजन, योग गुरु सुजाता शर्मा का किया गया सम्मान|